कानपुर-इटावा हाईवे पर भीषण हादसा, ट्राला की टक्कर से डंपर में घुसी कार; पांच लोगों की मौत

कानपुर-इटावा हाईवे पर भीषण हादसा, ट्राला की टक्कर से डंपर में घुसी कार; पांच लोगों की मौत

*कानपुर-इटावा हाईवे पर भीषण हादसा, ट्राला की टक्कर से डंपर में घुसी कार; पांच लोगों की मौत*

कानपुर-इटावा एलिवेटेड हाईवे पर एक भीषण सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई। सोमवार सुबह भौती ढाल के पास एक डंपर ने अचानक ब्रेक लगाया जिससे पीछे चल रही ऑल्टो कार उसमें जा टकराई। इसके बाद पीछे से आ रहे ट्राले ने भी कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार चार पीएसआईटी छात्रों और एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई।

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में सोमवार सुबह डंपर द्वारा अचानक ब्रेक मारने के कारण पीछे चल रही ऑल्टो कार उसमें जा टकराई, इसके बाद ऑल्टो के पीछे चल रहे ट्राला ने टक्कर मार दी। जिसमें पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा कानपुर-इटावा एलिवेटेड हाईवे पर भौती ढाल के पास हुआ।

जानकारी के मुताबिक, कानपुर इटावा एलिवेटेड हाईवे पर भौती ढाल के पास आगे जा रहे डंपर द्वारा ब्रेक मारने पर पीछे से चल रही ऑल्टो कर उसमें जा टकराई इसके बाद उसके पीछे चल रहे ट्राला द्वारा टक्कर मारने पर कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जिससे उसमें बैठे पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। मृतक चार लोग पीएस‌आइटी के छात्र हैं, जिसमें दो छात्राएं शामिल है। मृतकों को पुलिस और अग्निशमन विभाग द्वारा बाहर निकाला जा रहा है।