IND vs BAN: रिकॉर्ड प्रदर्शन के साथ भारत ने किया बांग्लादेश का सूपड़ा साफ, दशहरा पर देशवासियों को दिया शानदार तोहफा

IND vs BAN: रिकॉर्ड प्रदर्शन के साथ भारत ने किया बांग्लादेश का सूपड़ा साफ, दशहरा पर देशवासियों को दिया शानदार तोहफा

*IND vs BAN: रिकॉर्ड प्रदर्शन के साथ भारत ने किया बांग्लादेश का सूपड़ा साफ, दशहरा पर देशवासियों को दिया शानदार तोहफा*

भारतीय टीम ने विजयदशमी पर देशवासियों को जीत का तोहफा दिया। भारत ने आखिरी टी20I में 133 रन से जीत दर्जकर बांग्लादेश का 3-0 से सूपड़ा साफ कर दिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए रिकॉर्ड 297 रन बनाए। इसके जवाब में बांग्लादेश 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 164 रन ही बना सका। भारत की तरफ से संजू सैमसन ने शतक जड़ा।

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ने बांग्‍लादेश पर 3-0 से क्लीन स्वीप कर लिया। आखिरी टी20I मैच में भारत ने बांग्लादेश को 133 रन से हराया। लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश की टीम 7 विकेट के नुकसान पर 164 रन ही बना सकी। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में रिकॉर्ड 297 रन बनाए थे। संजू सैसमन ने तूफानी पारी खेलते हुए शानदार शतक जड़ा।

बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैच की टी20I सीरीज में पूरी तरह से भारतीय टीम का बोलबाला रहा। पहले दो टी20I मैच जीतकर सीरीज अपने नाम कर चुकी भारतीय टीम ने आखिरी मैच जीतकर बांग्लादेश का सूपड़ा साफ कर दिया।