India Test Squad: न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टेस्ट टीम का एलान, बुमराह बने उप कप्तान; जुरेल की वापसी
*India Test Squad: न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टेस्ट टीम का एलान, बुमराह बने उप कप्तान; जुरेल की वापसी*
बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम का एलान कर दिया है। रोहित शर्मा की अगुआई में भारत 16 अक्टूबर से 1 नवंबर तक तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेला। टीम में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने वाले खिलाड़ियों को रखा गया है। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू करने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल की टीम में वापसी हुई है।
नई दिल्ली। बीसीसीआई ने शुक्रवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान कर दिया। टीम में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने वाले ज्यादातर खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। ध्रुव जुरेल की फिर से टीम इंडिया में वापसी हुई है।
मेंस चयन समिति ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम चुनी है। कप्तान रोहित शर्मा की अगुआई में 16 अक्टूबर से 1 नवंबर तक तीन टेस्ट मैच खेलगी। जसप्रीत बुमराह को फिर से उपकप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।