राम जन्मभूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के स्वास्थ्य में सुधार, निधन की खबरों को मीडिया प्रभारी ने बताया अफवाह
*राम जन्मभूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के स्वास्थ्य में सुधार, निधन की खबरों को मीडिया प्रभारी ने बताया अफवाह*
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष और मणिराम दास छावनी महंत पूज्य नृतगोपाल दास के निधन की सूचना सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जोकि पूरी तरह झूठी है। महंत के मीडिया प्रभारी शरद शर्मा ने बताया कि महंत पूज्य नृतगोपाल दास के स्वास्थ्य में सुधार है। वह पिछले पांच दिनों से अपने निवास स्थान मणिराम दास छावनी अयोध्या में ही रहकर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष और मणिराम दास छावनी महंत नृत्य गोपाल दास के निधन की सूचना सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जोकि पूरी तरह झूठी है। महंत नृत्य गोपाल दास के मीडिया प्रभारी शरद शर्मा ने वीडियो जारी करते हुए इसे अफवाह बताया है।
शरद शर्मा ने बताया कि महंत नृत्य गोपाल दास के स्वास्थ्य में सुधार है। वह पिछले पांच दिनों से अपने निवास स्थान मणिराम दास छावनी अयोध्या में ही रहकर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।