India vs Bangladesh: टी20 सीरीज के लिए बांग्लादेश टीम का एलान, मेहदी हसन की हुई वापसी
*India vs Bangladesh: टी20 सीरीज के लिए बांग्लादेश टीम का एलान, मेहदी हसन की हुई वापसी*
भारतीय क्रिकेट टीम और बांग्लादेश क्रिकेट टीम के बीच इन दिनों 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है। इसके बाद दोनों टीमें 3 टी20 मैचों की सीरीज खेलेंगी। टी20 सीरीज के लिए बांग्लादेश टीम का एलान हो गया है। टीम में मेहदी हसन की वापसी हुई है। इससे पहले शनिवार को भारतीय क्रिकेट टीम का एलान हुआ था।
नई दिल्ली। भारत और बांग्लादेश के बीच इन दिनों 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है। इसके बाद दोनों टीमें 3 टी20 मैचों की सीरीज खेलेंगी। टी20 सीरीज के लिए आज बांग्लादेश टीम का एलान हो गया है।
टीम में मेहदी हसन की वापसी हुई है। इससे पहले शनिवार को भारतीय टीम का एलान हुआ था। टी20 सीरीज की शुरुआत 6 अक्टूबर से होगी। सीरीज का पहला मैच ग्वालियर में खेला जाएगा।