BCCI के फैसले से मची उथल-पुथल, IPL 2025 में अब इस नए रोल में नजर आएंगे धोनी
*BCCI के फैसले से मची उथल-पुथल, IPL 2025 में अब इस नए रोल में नजर आएंगे धोनी*
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने फैसला किया है कि जिन भारतीय खिलाड़ियों ने कम से कम पांच कैलेंडर वर्ष में कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है, उन्हें 'अनकैप्ड' खिलाड़ी माना जाएगा.
हालांकि माना जा रहा है कि यह कदम इसलिए उठाया गया ताकि चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) अपने स्टार क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी को रिटेन कर सके जो आखिरी बार 2019 वनडे वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में देश के लिए खेले थे.
*BCCI के फैसले से मची उथल-पुथल*
BCCI के अनुसार, 'अगर कोई भारतीय खिलाड़ी संबंधित IPL सीजन के आयोजन से पहले पिछले 5 कैलेंडर वर्षों में इंटरनेशनल क्रिकेट (टेस्ट, वनडे, टी20 इंटरनेशनल) में शुरुआती Playing XI में नहीं खेला है या उसके पास BCCI का सेन्ट्रल कॉन्ट्रैक्ट नहीं है तो एक 'कैप्ड' भारतीय खिलाड़ी 'अनकैप्ड' हो जाएगा.' आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की मीटिंग में शनिवार को यह फैसला किया गया कि 10 फ्रेंचाइजी को अपनी पिछली टीम से अधिकतम 6 खिलाड़ियों को बरकरार रखने (रिटेन) करने की अनुमति होगी.
*IPL 2025 में अब इस नए रोल में नजर आएंगे धोनी*
एक 'राइट टू मैच' (आरटीएम) कार्ड भी इस प्रोसेस में शामिल होगा. 'अनकैप्ड' खिलाड़ी के लिए रिटेन करने का खर्चा चार-चार करोड़ रुपये होगा. इसलिए सीएसके अगर धोनी को रिटेन भी करती है तो नीलामी के लिए निश्चित रूप से काफी बचत कर सकती है. पिछली मेगा नीलामी साल 2022 में एक टीम को चार खिलाड़ियों को रिटेन करने की अनुमति दी गई थी.
*BCCI का बड़ा एक्शन*
विदेशी खिलाड़ियों के लिए भी विशेष नियम रहेगा, क्योंकि चुनिंदा इंग्लिश और ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी अकसर थकान और अन्य प्राथमिकताओं का हवाला देते हुए नीलामी में चुने जाने के बाद कई बार अपनी फ्रेंचाइजी को छोड़ देते हैं. बीसीसीआई इस तरह नीलामी में चुने जाने के बाद हटने वाले किसी भी खिलाड़ी पर दो साल का प्रतिबंध लगाने की योजना बना रहा है.