मध्य पूर्व में पूर्ण युद्ध से बचना चाहिए', जो बाइडन बोले- वह इस्राइली पीएम नेतन्याहू से बात करेंगे

मध्य पूर्व में पूर्ण युद्ध से बचना चाहिए', जो बाइडन बोले- वह इस्राइली पीएम नेतन्याहू से बात करेंगे

*मध्य पूर्व में पूर्ण युद्ध से बचना चाहिए', जो बाइडन बोले- वह इस्राइली पीएम नेतन्याहू से बात करेंगे*

राष्ट्रपति बाइडन ने वाशिंगटन जाने के लिए एयर फोर्स वन में चढ़ते समय रविवार को संवाददाताओं से बात की। इस दौरान उन्होंने मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि वह नेतन्याहू से बात करेंगे। उनका मानना है कि हमें वास्तव में इससे बचना होगा।

मध्य पूर्व में चल रहे तनाव को देखते हुए अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से बात करने की योजना बनाई है। उनका मानना है कि मध्य पूर्व में पूर्ण युद्ध से बचना चाहिए। बाइडन का बयान ऐसे वक्त में आया है, जब रविवार को लेबनान में इस्राइली हवाई हमलों में दर्जनों लोग मारे गए। हालांकि, राष्ट्रपति बाइडन ने इस बारे में जानकारी नहीं दी कि वह इस्राइली पीएम नेतन्याहू से इस संबंध में कब बात करेंगे।

राष्ट्रपति बाइडन ने वाशिंगटन जाने के लिए एयर फोर्स वन में चढ़ते समय रविवार को संवाददाताओं से बात की। इस दौरान उन्होंने मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि वह नेतन्याहू से बात करेंगे। उनका मानना है कि हमें वास्तव में इससे बचना होगा।

बता दें कि बीते शुक्रवार को लेबनान की राजधानी बेरुत में इस्राइली सेना ने हिजबुल्ला के ठिकानों पर हवाई हमले किए थे, जिसमें हिजबुल्ला प्रमुख हसन नसरल्ला मारा गया था। व्हाइट हाउस नसरल्लाह की मौत को हिजबुल्ला समूह के लिए एक बड़ा झटका मानता है। साथ ही बाइडन प्रशासन ने सावधानी से चलने की कोशिश की है, क्योंकि उसने हमास के साथ इस्राइल के युद्ध को रोकने की कोशिश की है। हिजबुल्ला की तरह हमास भी ईरान समर्थित है।