क्या खत्म होगा भारत-चीन सीमा विवाद? जयशंकर की खरी-खरी के बाद ड्रैगन के तेवर हुए नरम

क्या खत्म होगा भारत-चीन सीमा विवाद? जयशंकर की खरी-खरी के बाद ड्रैगन के तेवर हुए नरम

*क्या खत्म होगा भारत-चीन सीमा विवाद? जयशंकर की खरी-खरी के बाद ड्रैगन के तेवर हुए नरम*

द्विपक्षीय समझौतों के संबंध में चीन की यह टिप्पणी तब आई जब जयशंकर ने मंगलवार को न्यूयॉर्क में एशिया सोसाइटी और एशिया सोसाइटी पॉलिसी इंस्टीट्यूट द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा था कि दोनों देशों के बीच कई समझौते हुए। इन समझौतों का उल्लंघन करते हुए चीन ने वास्तविक नियंत्रण रेखा पर बड़ी संख्या में सेना भेजी। लेकिन हमने भी चीन को उसी तरह का जवाब दिया।

भारत और चीन के बीच पिछले कुछ समय तनाव जारी है, लेकिन अब भारत की कूटनीति का असर चीन पर दिखने लगा है। भारत और चीन पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के मुद्दे पर मतभेद को कम करने की दिशा में काम कर रहे हैं।

*दोनों देशों में बातचीत जारी*

एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक, अप्रैल 2020 से पहले की स्थिति को ध्यान में रखते हुए संभावित समाधान की रूपरेखा बनाई जा रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश के मुद्दे को भी हल करने पर दोनों देशों के बीच सहमति बनी है। गुरुवार को चीनी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि चीन और भारत पूर्वी लद्दाख में गतिरोध को समाप्त करने के लिए सैनिकों को हटाने पर और मतभेदों को कम करने पर दोनों पक्ष बातचीत जारी रखने पर सहमत हुए हैं।