*लेबनान पर कहर बनकर टूट रहा इजरायल, हिजबुल्ला का प्रमुख कमांडर ढेर; अब तक 558 की मौत*

*लेबनान पर कहर बनकर टूट रहा इजरायल, हिजबुल्ला का प्रमुख कमांडर ढेर; अब तक 558 की मौत*

*लेबनान पर कहर बनकर टूट रहा इजरायल, हिजबुल्ला का प्रमुख कमांडर ढेर; अब तक 558 की मौत*

इजरायली सेना ने मंगलवार को पुष्टि की कि उसने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में हवाई हमले में हिजबुल्ला के एक और वरिष्ठ कमांडर को मार गिराया। हिजबुल्ला सेना ने कमांडर की पहचान इब्राहिम मुहम्मद कुबैसी के रूप में हुई। यह कथित तौर पर हिजबुल्ला के मिसाइल और रॉकेट संचालन का प्रभारी था। हिजबुल्ला ने अभी तक कुबैसी की मौत पर कोई बयान जारी नहीं किया है।

रॉयटर्स, बेरूत। इजरायल का लगातार दूसरे दिन भी लेबनान में हमला जारी रहा। उसने मंगलवार को कई हवाई हमले किए। लेबनान की राजधानी बेरूत में हिजबुल्ला का एक और वरिष्ठ कमांडर मारा गया। वह ईरान समर्थित इस संगठन के मिसाइल और राकेट इकाई का प्रमुख था।

*इजरायली हमले में 558 लोगों की मौत*

इजरायली सेना सोमवार से लेबनान में हवाई हमले कर रही है। उसने अपने इस पड़ोसी देश में हिजबुल्ला के 1600 से ज्यादा ठिकानों को निशाना बनाया है। इन हमलों में अब तक 558 लोगों की मौत हुई और 1835 लोग घायल हुए हैं। इजरायली सेना ने कहा कि वह हिजबुल्ला को कोई मौका नहीं देगी।