मुखर्जी नगर फिर सुर्खियों में, लाइब्रेरी से चंद कदमों की दूरी पर मिली लाश; UPSC की तैयारी कर रहा था छात्र

मुखर्जी नगर फिर सुर्खियों में, लाइब्रेरी से चंद कदमों की दूरी पर मिली लाश; UPSC की तैयारी कर रहा था छात्र

*मुखर्जी नगर फिर सुर्खियों में, लाइब्रेरी से चंद कदमों की दूरी पर मिली लाश; UPSC की तैयारी कर रहा था छात्र*

दिल्ली का मुखर्जी नगर एक फिर सुर्खियों में आ गया है। मुखर्जी नगर में लाइब्रेरी से चंद कदमों की दूरी पर एक छात्र की लाश मिली है। मृतक छात्र UPSC की तैयारी कर रहा रहा था। वह 10 दिन से लापता था और अब झाड़ियों में उसकी लाश मिली है। हालांकि पुलिस इसे सुसाइड मानकर चल रही है।

दिल्ली के मुखर्जी नगर में यूपीएससी की तैयारी कर रहे छात्र की मौत के मामले में नया अपडेट सामने आया है। अधिकारियों ने बताया कि यूपीएससी की तैयारी कर रहे युवक का शव उत्तर पश्चिम दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके में झाड़ियों में पाया गया।

वहीं, शुरुआती जांच के मुताबिक, पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है। पुलिस को अभी तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, इसी कारण अभी आत्महत्या की वजह का पता नहीं चल पाया है।