*पाकिस्तान में बड़ा आतंकी हमला, रूस समेत 11 देशों के राजदूतों के काफिले में बम धमाका; एक की मौत और चार घायल*
*पाकिस्तान में बड़ा आतंकी हमला, रूस समेत 11 देशों के राजदूतों के काफिले में बम धमाका; एक की मौत और चार घायल*
पाकिस्तान में आतंकियों ने रूस समेत 11 देशों के राजदूतों के काफिले को निशाना बनाया। काफिले में सबसे आगे चल रही वैन पर रिमोट कंट्रोल बम से आतंकियों ने हमला किया। धमाके में एक पुलिस अधिकारी की जान गई है। कई अन्य लोग घायल हैं। सभी को अस्पताल पहुंचाया गया है। घटनास्थल पर भारी पुलिसबल तैनात है। अभी तक किसी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
पाकिस्तान में 11 देशों के राजनयिकों के काफिले में आतंकी हमला हुआ है। घटना रविवार की है। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के स्वात जिले से मालम जब्बा जा रहे विदेशी दूतों के काफिले की सुरक्षा कर रही पुलिस वैन को आतंकियों ने निशाना बनाया।