*इजरायल और हिजबुल्ला भिड़े, दोनों ओर से हमलों की झड़ी; एक साल में सबड़े बड़े हवाई हमले*
*इजरायल और हिजबुल्ला भिड़े, दोनों ओर से हमलों की झड़ी; एक साल में सबड़े बड़े हवाई हमले*
हिजबुल्ला पर रेडियो और पेजर अटैक हमला हुआ जिसमें कई लोगों की मौत हो गई। हमलों के बाद इजरायल और हिजबुल्ला भिड़ गए हैं। दोनों ओर से सबसे बड़े हवाई हमले हुए हैं। इजरायली सेना ने कहा है कि रात में कई बार किए हमलों में हिजबुल्ला के एक हजार बैरलों वाले करीब 100 रॉकेट लॉन्चर नष्ट हुए हैं। हिजबुल्ला के हमले में इजरायल के दो सैनिक मारे गए हैं।
रॉयटर, बेरूत। इसी सप्ताह लेबनान में हजारों पेजर और रेडियो सेट में विस्फोट के बाद इजरायल और हिजबुल्ला भिड़ गए हैं। गुरुवार-शुक्रवार को इजरायल और हिजबुल्ला ने करीब एक वर्ष से जारी लड़ाई में सबसे बड़े हवाई हमले किए।
*हिजबुल्ला के 100 रॉकेट लॉन्चर नष्ट*
इजरायली सेना ने कहा है कि रात में कई बार किए हमलों में हिजबुल्ला के एक हजार बैरलों वाले करीब 100 रॉकेट लॉन्चर नष्ट हुए हैं। इनका इस्तेमाल इजरायल पर हमले के लिए किया जा रहा था। इजरायली हमले में दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्ला का एक शस्त्रागार भी नष्ट होने की सूचना है। इजरायल विमानों ने बेरूत पर भी हमले किए हैं। इजरायल ने ये हमले गुरुवार को हिजबुल्ला के हमले में अपने दो सैनिकों के मारे जाने और नौ के घायल होने के बाद किए हैं।