कौन था हिजबुल्ला का टॉप कमांडर इब्राहीम अकील, जिसे इजरायल ने किया ढेर; US ने रखा था 70 लाख डॉलर का इनाम*

कौन था हिजबुल्ला का टॉप कमांडर इब्राहीम अकील, जिसे इजरायल ने किया ढेर; US ने रखा था 70 लाख डॉलर का इनाम*

*कौन था हिजबुल्ला का टॉप कमांडर इब्राहीम अकील, जिसे इजरायल ने किया ढेर; US ने रखा था 70 लाख डॉलर का इनाम*

इजरायल ने हिजबुल्ला के शीर्ष कमांडर को मार गिराया है। ऐसा लेबनान के सुरक्षा सूत्रों ने रॉयर्स से दावा किया है। जानकारी के अनुसार इजरायल ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में हवाई हमले में हिजबुल्ला के शीर्ष कमांडर इब्राहिम अकील को मार गिराया जब वह एक बैठक कर रहा था। इसके बाद संघर्ष और तेज होने की आशंका है।

बेरूत, रॉयटर्स। लेबनान में इसी सप्ताह हजारों पेजर और रेडियो सेट में विस्फोट के बाद इजरायल और हिजबुल्ला भिड़ गए हैं। शुक्रवार को दिनदहाड़े इजरायल ने लेबनान की राजधानी बेरूत पर हवाई हमला कर हिजबुल्ला की सैन्य शाखा के प्रमुख इब्राहीम अकील को मार डाला

अकील हिजबुल्ला की इलीट रादवान फोर्स का भी प्रमुख था। अकील पर अमेरिका ने 70 लाख डॉलर का इनाम रखा था। वह 1983 में बेरूत स्थित अमेरिकी दूतावास पर हमला मामले में वांछित था। अमेरिकी और जर्मन नागरिकों को बंधक बनाने के एक अन्य मामले में भी उसकी भूमिका थी।