जम्मू-कश्मीर के रियासी में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, कई दहशतगर्द घिरे*
*जम्मू-कश्मीर के रियासी में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, कई दहशतगर्द घिरे*
सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी और सर्च ऑपरेशन चलाया हुआ है। बताया जा रहा है कि इलाके में कई आतंकी फंस गए हैं।
जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर शुक्रवार को दहशतगर्दों ने अपने नापाक मंजूबों को अंजाम देने की हिमाकत की है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक रियासी के शिकारी इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। फिलहाल दोनों ओर से फायरिंग जारी है
सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी और सर्च ऑपरेशन चलाया हुआ है। बताया जा रहा है कि इलाके में कई आतंकी फंस गए हैं।
इससे पहले दो दिन चले मुठभेड़ में 13 सितंबर को राइजिंग स्टार कोर के जवानों ने खंडारा कठुआ में चल रहे ऑपरेशन में दो आतंकवादियों को मार गिराया गया था। जवानों ने भारी मात्रा में हथियार बरामद किए थे।
वहीं, पिछले सप्ताह सुरक्षाबलों ने विधानसभा चुनावों में एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम करते हुए सुरनकोट तहसील में आतंकी संगठन जम्मू-कश्मीर गजनवी फोर्स के एक मददगार को गिरफ्तार किया था। उसके पास से भारी मात्रा में विस्फोटक व ग्रेनेड मिले थे। इनमें विस्फोटक पदार्थ से भरी एक क्रिकेट बाल भी बरामद हुई थी। जिसका वजन करीब 100 ग्राम था। मददगार की पहचान राजोरी जिले की नौशेरा तहसील के गांव दरियाला निवासी मोहम्मद शब्बीर (25) के रूप में हुई है।
*सीमा पार बैठे हैंडलर के संपर्क में था*
सूत्रों के अनुसार, शब्बीर नियंत्रण रेखा के उस पार पाकिस्तान के कब्जे वाले क्षेत्र में मौजूद आतंकी हैंडलर अजीम खान उर्फ मुदीर के सीधे संपर्क में था और उसके निर्देश पर सुरनकोट कस्बे से विस्फोटकों की खेप लेने पहुंचा था।