यूक्रेन के हमले से रूस में आया भूकंप! आग और तेज धमाकों से जलता रहा हथियार भंडार; नासा भी हैरान
यूक्रेन के हमले से रूस में आया भूकंप! आग और तेज धमाकों से जलता रहा हथियार भंडार; नासा भी हैरान
रूस के हमलों का यूक्रेन भी जवाब दे रहा है। यूक्रेन ने रूस के हथियार भंडार को अपना निशाना बनाया है। उसने 100 से ज्यादा कामिकेज ड्रोनों से हमला किया है। हमला इतना जबरदस्त था कि वहां रखीं मिसाइलें-गोले फटने लगे और भूकंप जैसा महसूस किया गया। नासा सैटेलाइट ने 14 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में गर्मी के बड़े स्त्रोत पकड़े हैं।
एपी, कीव। यूक्रेन ने मंगलवार रात किए ड्रोन हमले में इसकी सीमा से 500 किलोमीटर दूर ट्वेर प्रांत स्थित टोरोपेट्स रूसी सैन्य भंडार को निशाना बनाया। यह हमला इतना भीषण था कि वहां रखीं मिसाइलें-गोले फटने लगे और भूकंप जैसा महसूस किया गया।
*भूकंप जैसा झटका हुआ रिकॉर्ड*
नासा सैटेलाइट ने 14 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में गर्मी के बड़े स्त्रोत पकड़े, जबकि भूकंप निगरानी स्टेशनों के सेंसर ने क्षेत्र में एक छोटे भूकंप जैसा झटका रिकॉर्ड किया। हमले के बाद स्थानीय लोगों को वहां से निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।