कनाडा के बाद न्यूयॉर्क में भी मंदिर को निशाना बनाए जाने पर भड़के अमेरिकी सांसद, कहा- बर्दाश्त नहीं कर सकते

कनाडा के बाद न्यूयॉर्क में भी मंदिर को निशाना बनाए जाने पर भड़के अमेरिकी सांसद, कहा- बर्दाश्त नहीं कर सकते

कनाडा के बाद न्यूयॉर्क में भी मंदिर को निशाना बनाए जाने पर भड़के अमेरिकी सांसद, कहा- बर्दाश्त नहीं कर सकते

सांसदों ने देश में नफरत और हिंसा की बार-बार होने वाली घटनाओं पर भी चिंता जताई। भारतीय-अमेरिकी सांसदों ने जोर देकर कहा कि मंदिर में तोड़फोड़, कट्टरता और घृणा भरे संदेशों के लिखे जाने जैसे कृत्यों की पूरी तरह से जांच होनी चाहिए।

कई अमेरिकी सांसदों ने न्यूयॉर्क के मेलविले में बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर में नफरत भरे संदेश लिखे जाने और तोड़फोड़ किए जाने की घटना की निंदा की। उन्होंने इस घटना को अस्वीकार्य बताना। साथ ही अधिकारियों से जवाबदेही की मांग की।

*ऐसे कृत्यों की हो पूरी जांच*: थानेदार

सांसदों ने देश में नफरत और हिंसा की बार-बार होने वाली घटनाओं पर भी चिंता जताई। भारतीय-अमेरिकी सांसद श्री थानेदार ने इस घटना की कड़ी निंदा की और जोर देकर कहा कि मंदिर में तोड़फोड़, कट्टरता और घृणा भरे संदेशों के लिखे जाने जैसे कृत्यों की पूरी तरह से जांच होनी चाहिए।

उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा, 'यह पूरी तरह से अस्वीकार्य है। मैं मेलविले में बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर को निशाना बनाकर की गई घटना की कड़ी निंदा करता हूं। बर्बरता, कट्टरता और नफरत के ऐसे कृत्यों की पूरी जांच होनी चाहिए। बीएपीएस समुदाय जवाब और न्याय का हकदार है

*सांसद रो खन्ना ने भी की कड़ी निंदा*

भारतीय-अमेरिकी सांसद रो खन्ना ने भी घटना की निंदा की। उन्होंने कहा कि पूजा की स्वतंत्रता लोकतंत्र की आधारशिला है और इसके लिए जवाबदेही तय करने की मांग की। उन्होंने आगे कहा, 'मैं मेलविले में हिंदू मंदिर में हुई घटना की कड़ी निंदा करता हूं। पूजा की स्वतंत्रता हमारे लोकतंत्र की नींव है। धमकी, उत्पीड़न या हिंसा के कृत्यों के लिए कोई जगह नहीं है। हमें जवाबदेही की जरूरत है और यह सुनिश्चित करना है कि ऐसा दोबारा न हो।

*ऐसी नफरत के खिलाफ एक साथ खड़ा होना चाहिए: कृष्णामूर्ति*

एक अन्य भारतीय अमेरिकी सांसद राजा कृष्णामूर्ति ने कहा कि वह घटना से दुखी हैं। इसके साथ ही उन्होंने राजनीतिक हिंसा और कट्टरता के कृत्यों में वृद्धि पर चिंता जताई। उन्होंने कहा, 'मेलविले में बीएपीएस श्री स्वामीनारायण मंदिर को निशाना बनाकर की गई बर्बरता के घृणित कृत्यों से मैं स्तब्ध हूं। जैसा कि हमारे देश में राजनीतिक हिंसा और कट्टरता के कृत्यों में वृद्धि हुई है, हमें किसी भी नफरत के खिलाफ एक साथ खड़ा होना चाहिए

*नेताओं के भड़काऊ बयानों से होती हैं ऐसी घटनाएं: सुओजी*

अमेरिकी सांसद टॉम सुओजी ने कहा कि नेताओं की भड़काऊ बयानबाजी, उग्रवाद और जवाबदेही की कमी के कारण बर्बरता, कट्टरता और घृणा की ऐसी घटनाएं अक्सर हो रही हैं। उन्होंने आगे कहा, 'यहां बहुत ज़्यादा नफरत है! मैं मेलविले में स्वामीनारायण मंदिर को निशाना बनाकर की गई बर्बरता की घिनौनी हरकतों से हैरान हूं। राष्ट्रीय नेताओं द्वारा भड़काऊ बयानबाजी, उग्रवाद और जवाबदेही की कमी के कारण बर्बरता, कट्टरता और नफरत की ऐसी हरकतें अक्सर होती रहती हैं। इस तरह की हरकतें गैर-अमेरिकी हैं और हमारे देश के मूल मूल्यों के विपरीत हैं।'

*जुलाई में कनाडा में हुई थी तोड़फोड़*

बता दें कि जुलाई में कनाडा में बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर में तोड़फोड़ की गई थी। कनाडा के सांसद चंद्र आर्य ने हिंदू-कनाडाई समुदायों के खिलाफ नफरत भरी बढ़ती हिंसाओं पर चिंता व्यक्त की थी। उन्होंने बताया था कि पिछले कुछ वर्षों से ग्रेटर टोरंटो क्षेत्र, ब्रिटिश कोलंबिया और कनाडा के अन्य स्थानों में हिंदू मंदिरों को नष्ट किया गया है।