मंदसौर में बवाल, ईद जुलूस से मंदिर पर फेंके गए पत्थर, भारी पुलिस बल तैनात

मंदसौर में बवाल, ईद जुलूस से मंदिर पर फेंके गए पत्थर, भारी पुलिस बल तैनात

मंदसौर में बवाल, ईद जुलूस से मंदिर पर फेंके गए पत्थर, भारी पुलिस बल तैनात

मध्य प्रदेश के मंदसौर में सोमवार को ईद मिलादुन्नबी के जुलूस के दौरान हिंसा भड़क गई। जब जुलूस नेहरू बस स्टैंड से निकल रहा था तब वहां स्थित हनुमानजी के मंदिर पर किसी असामाजिक तत्व ने पत्थर फेंक दिया। इस घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया। इसके बड़ों दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। विवाद शुरू होते ही पुलिस में मोर्चा संभाल लिया।

मंदसौर में सोमवार को ईद मिलादुन्नबी का जुलूस जब नेहरू बस स्टैंड से निकल रहा था तभी यहां स्थित श्री बड़े बालाजी मंदिर पर जुलूस के बीच में से किसी असामाजिक तत्व ने पत्थर फेंका। इससे मंदिर परिसर में खड़ा एक व्यक्ति घायल हो गया। इसके बाद लोगों के बीच विवाद शुरु हो गया। एसपी आशुतोष आनंद, एएसपी गौतम सिंह, सहित पुलिस बल ने मोर्चा संभाला।

*बाजारों में गिरे शटर*

मंदिर में पत्थर फेंकने और एक व्यक्ति के घायल होने से हिंदू संगठन के पदाधिकारी आक्रोशित हो गए। मंदिर के बाहर सड़क पर बैठकर नारेबाजी करने लगे। हिंदू संगठन ने मांग की कि पत्थर फेंकने वाले आरोपितों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। वहीं जुलूस में विवाद की खबर के बाद शहर के कई बाजारों में दुकानदार शटर गिराकर जाने लगे।