अखिलेश की शिवपाल से फिर बढ़ी दूरियां! जम्मू-कश्मीर चुनाव के लिए नहीं बनाए गए स्टार प्रचारक; चर्चा तेज
अखिलेश की शिवपाल से फिर बढ़ी दूरियां! जम्मू-कश्मीर चुनाव के लिए नहीं बनाए गए स्टार प्रचारक; चर्चा तेज
समाजवादी पार्टी ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए 20 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। पार्टी ने दूसरे चरण के चुनाव में हजरतबल से शाहिद हसन बड़गाम से मकबूल शाह बीरवाह से निसार अहमद डार हब्बा कदल से मोहम्मद फारुक खान ईदगाह से मेहराजुद्दीन अहमद को टिकट दिया है। वहीं स्टार प्रचारकों में अखिलेश के अलावा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सात सांसद भी शामिल हैं। इसमें शिवपाल यादव का नाम नहीं है।
समाजवादी पार्टी ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी। स्टार प्रचारकों में अखिलेश यादव के अलावा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, सात सांसद, दो राष्ट्रीय सचिव और एक विधायक भी शामिल हैं। इसमें सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल सिंह यादव का नाम नहीं है।
स्टार प्रचारकों में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा, सांसद अवधेश प्रसाद, धर्मेन्द्र यादव, इकरा हसन, हरेन्द्र मलिक, राज्यसभा सदस्य जावेद अली, सांसद प्रिया सरोज, पुष्पेंद्र सरोज, विधायक कमाल अख्तर, विधान परिषद सदस्य जासमीर अंसारी, पूर्व विधान परिषद सदस्य उदयवीर सिंह, राष्ट्रीय सचिव रामआसरे विश्वकर्मा के अलावा जम्मू-कश्मीर के सपा नेताओं को शामिल किया गया है।