प्रधानमंत्री मोदी की रैली से पहले कश्मीर को दहलाने की साजिश नाकाम, भारी मात्रा में हथियार बरामद, बौखलाया पाकिस्तान

जम्मू कश्मीर चुनाव से पाकिस्तान बौखला गया है। कश्मीर को दहलाने की साजिश रची थी। लेकिन भारतीय सुरक्षाबलों ने साजिश को नाकाम कर दिया। एम-4 कार्बाइन के साथ बड़ी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया है। मुठभेड़ स्थल से पीएम मोदी के जनसभा स्थल की पहाड़ी दूरी करीब 65 किमी है। सरहद से सटे कठुआ की सीमा ऊधमपुर व आगे डोडा से लगती है

ऊधमपुर। विधानसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 14 सितंबर को डोडा जिला में जनसभा से दो दिन पहले बुधवार को सेना व सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकियों को मार गिराया। मुठभेड़ ऊधमपुर-कठुआ जिलों की सीमा पर बसंतगढ़ में हुई। मुठभेड़ स्थल से जनसभा स्थल की पहाड़ी रास्ते से दूरी करीब 65 किलोमीटर है।

भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे कठुआ जिला की सीमा ऊधमपुर व आगे डोडा जिला से लगती है। यह मार्ग घुसपैठ कर आने वाले आतंकियों का पुराना रूट रहा है। डोडा जिला में 18 सितंबर को मतदान होना है। वहीं, मारे गए आतंकियों के एक अन्य साथी को ढेर करने के लिए सुरक्षालों का जंगल में व्यापक अभियान जारी है।