: गणेशोत्सव के दौरान पथराव से सूरत में तनाव; तोड़फोड़-बवाल करने वाले अराजक तत्व गिरफ्तार

: गणेशोत्सव के दौरान पथराव से सूरत में तनाव; तोड़फोड़-बवाल करने वाले अराजक तत्व गिरफ्तार

*गणेशोत्सव के दौरान पथराव से सूरत में तनाव; तोड़फोड़-बवाल करने वाले अराजक तत्व गिरफ्तार*

गुजरात के सूरत में गणेशोत्सव के दौरान उपद्रव हुआ। सूरत के सैयदपुरा इलाके में गणेश पंडाल पर कुछ बच्चों के पत्थर फेंकने के बाद दो गुट आपस में भिड़ गए। खबरों के मुताबिक कुछ गाड़ियों में तोड़फोड़ भी गई गई है। पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है। गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और शांति भंग न करने की चेतावनी दी है।

गुजरात के सूरत में गणेशोत्सव के दौरान पथराव की खबरें सामने आने के बाद रविवार-सोमवार की दरम्यानी रात सूरत में विरोध-प्रदर्शन हुए। पुलिस ने बताया कि छह असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया है। प्रदेश के गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने कहा है कि सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले लोगों की पहचान की जा रही है। ऐसी घटनाओं के दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

*गृह मंत्री ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी*

गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी ने सूरत की वारदात के संबंध में सोमवार को कहा, शहर के सैयदपुरा इलाके में छह लोगों ने गणेश पंडाल पर पथराव किया। इन सभी की पहचान के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सांघवी के मुताबिक सूरत पुलिस ने ऐसी घटना को बढ़ावा देने में शामिल 27 अन्य़ लोगों को भी गिरफ्तार किया है। घटना की जांच जारी है। सूरत के सभी संवेदनशील इलाकों में पुलिस तैनात है। जो लोग राज्य में शांति भंग करेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

*सूरत के पुलिस आयुक्त ने दी जानकारी, अतिरिक्त सुरक्षाबल तैनात*

पुलिस ने बताया कि गणेश पंडाल पर पथराव के बाद सूरत के सैयदपुरा इलाके में झड़प हुई। सूरत के पुलिस कमिश्नर अनुपम सिंह गहलोत के मुताबिक कुछ बच्चों ने गणेश पंडाल पर पत्थर फेंके, जिसके बाद झड़प हो गई। मौके पर मुस्तैद पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप किया और उन बच्चों को वहां से हटा दिया। एतहियात बरतते हुए अतिरिक्त पुलिस बल इलाके में तैनात की गई।