पटना में बड़ा हादसा..., सत्संग देखने आए 100 लोगों पर गिरा मकान; 5 दर्जन महिलाएं घायल*
*पटना में बड़ा हादसा..., सत्संग देखने आए 100 लोगों पर गिरा मकान; 5 दर्जन महिलाएं घायल*
पटना के पुनपुन में बड़ा हादसा हो गया है। यहां एक पुराना मकान के गिरने से 50 से अधिक लोग बुरी तरह घायल हो गए। सभी लोग सत्संग कार्यक्रम में भाग लेने आए थे। गंभीर रूप से घायलों अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी लोग सत्संग देखने में व्यस्त थे उसी समय भरभराकर यह पुराना मकान गिर गया।
संवाद सूत्र, फुलवारी शरीफ (पटना)। Punpun Building Collapsed: पटना जिले के पुनपुन के श्रीपालपुर गांव में एक पुराना मकान गिरने से 80 से अधिक लोग घायल हो गए। इस मकान में लोग सत्संग के लिए एक साथ बैठे थे। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जाता है कि श्रीपालपुर में कॉलेज के पूर्व प्राचार्य रामदयालु सिंह जी का पुराना पुश्तैनी मकान था। उसी मकान में लोग सत्संग का कार्यक्रम रखें थे और इसमें 50-60 महिलाएं जमा थी। पुराना मकान गिर गया जिस कारण लगभग 80 की संख्या में लोग घायल हो गए हैं। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
इनमें 20 से 25 लोगों की हालत अत्यंत नाजुक बताई जाती है। घायलों में बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी शामिल है।
*5 दर्जन महिलाएं बुरी तरह घायल*
बताया जा रहा है कि शिवचर्चा के दौरान सत्संग देखने वालों में अधिकतर महिलाएं थीं। इस कारण लगभग
5 दर्जन महिलाओं के घायल होने की खबर सामने आ रही है।
वहीं कुछ बच्चों के भी घायल होने की खबर है।
*कैसे घटी घटना*
पटना के पूनपुन थाना अंतर्गत श्रीपालपुर गांव में एक धार्मिक समारोह के बीच हो रही बारिश से पुरानी दीवार अचानक गिर गई। जिस कारण धार्मिक समारोह में बैठे बड़ी संख्या में लोग दब गए जिनमें अधिक संख्या महिलाओं की है। समारोह में करीब 250 से अधिक लोग थे।
*हादसे के बाद मची अफरा-तफरी*
Patna News: हादसे के बाद वहां अफरा -तफरी मच गई और पुनपुन से लोग राहत -बचाव के लिए दौड़े। आनन-फानन में लोगों ने एंबुलेंस बुलवाकर सभी को अस्पताल भेजवाने में जुट गये।
आस पास के प्रखंड के अस्पतालों से घायलों को ले जाने के लिए एम्बुलेंस बुलानी पड़ी। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुनपुन थाना पुलिस भी मौके पर पहुंचे। एसडीओ एवं बीडीओ, सीओ भी पहुंच कर स्थानीय लोगों के साथ मिलकर बचाव कार्य में लग गए।