गृह मंत्रालय ने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव को लिखा पत्र, कोलकाता कांड के खिलाफ भारी विरोध*
* *गृह मंत्रालय ने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव को लिखा पत्र, कोलकाता कांड के खिलाफ भारी विरोध*
* कोलकाता के आरजी कल मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर्स और छात्र आज विरोध मार्च निकाला। यह मार्च सीबीआई कार्यालय तक निकाला गया। हालांकि मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने डॉक्टर्स से हड़ताल वापस लेने का आग्रह किया था।
* *गृह मंत्रालय ने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव को लिखा पत्र*
गृह मंत्रालय ने कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में सीआईएसएफ की तैनाती को लेकर पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव को एक पत्र लिखा है।
*ममता सरकार पर विवेक अग्निहोत्री ने साधा निशाना*
पश्चिम बंगाल: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में दरिंदगी की घटना पर फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने कहा, डायरेक्ट एक्शन डे के समय से ही बलात्कार को राजनीतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल किया जाता रहा है। बंगाल में सांप्रदायिक, राजनीतिक, चुनावी हिंसा खत्म होनी चाहिए। और हमें बंगाल को फिर से महान बनाना है। और यह तभी संभव है जब मौजूदा राजनीतिक व्यवस्था पूरी तरह से बदल जाए, यह सरकार पूरी तरह से विफल हो गई है।
*बंगाल में राज्य सरकार पूरी तरह से फेल रही- डी. राजा*
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में दरिंदगी पर सीपीआई (एम) महासचिव डी. राजा ने कहा, पश्चिम बंगाल के साथ कोलकाता में आंदोलन जारी है। हमारी पार्टी भी मैदान में है। राज्य सरकार पूरी तरह से विफल रही है और इसीलिए कल भी हमारी पार्टी ने मांग की थी कि केंद्र सरकार सभी चिकित्सा कर्मियों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए एक कानून बनाए। जो कुछ भी हुआ, ममता बनर्जी को सभी जिम्मेदारियों और विफलताओं को स्वीकार करना चाहिए।
*राकेश टिकैत ने अपने बयान पर दी सफाई*
कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ दरिंदगी पर किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा, मामले की सीबीआई जांच हो रही है, मैंने जो कहा था वह यह था कि देश में कई अन्य घटनाएं हुई हैं, लेकिन इस एक घटना को हाईलाइट किया जा रहा है और टीवी चैनल पिछले 8-10 दिनों से यह खबर दिखा रहे हैं। क्या ऐसा इसलिए है क्योंकि वहां (पश्चिम बंगाल) विपक्ष (टीएमसी) की सरकार है? यहां तक कि पंजाब से भी तार जोड़े जा रहे हैं, विपक्षी सीएम जेल में रहेंगे, लेकिन अगर वही लोग सरकार (भाजपा) में शामिल हो जाते हैं तो वे ठीक हो जाते हैं।