और टूट गया युवराज का रिकॉर्ड*

और टूट गया युवराज का रिकॉर्ड*

और टूट गया युवराज का रिकॉर्ड*

समोआ देश की राजधानी अपिया में एक धांसू टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेला गया, जिसमें सिक्सर किंग कहे जाने वाले युवराज सिंह समेत तमाम रिकॉर्ड ध्वस्त हो गए हैं.


मुकाबले में समोआ के डेरियस विसर का बल्ला जमकर चला, जिन्होंने 62 गेंदों पर 132 रनों की आतिशी पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 14 छक्के और 5 चौके जमाए. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 212.90 का रहा. 28 साल के डेरियस ने एक ही ओवर में 39 रन जड़ते हुए युवराज समेत तमाम प्लेयर्स के रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं.


डेरियस ने एक ओवर में 39 रनों का यह ऐतिहासिक रिकॉर्ड समोआ की पारी के दौरान 15वें ओवर में बनाया. यह ओवर वनुआतु के नलिन निपिको ने किया था. उन्होंने इस ओवर में 3 नोबॉल भी डालीं. इस ओवर में डेरियस ने 6 छक्के जमाए. हालांकि यह लगातार नहीं रहे. उन्होंने चौथी और पांचवीं बॉल डॉट खेली थी.

डेरियस ओवरऑल टी20 में एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर बन गए हैं.

इससे पहले ओवरऑल टी20 क्रिकेट में यह रिकॉर्ड 38 रनों का था, जो 24 जुलाई 2012 को ससेक्स और ग्लॉस्टरशायर के बीच हुए मैच में बना था. जबकि इंटरनेशनल टी20 क्रिकेट में इससे पहले एक ओवर में 36 रन ही बन सके हैं.


यह उपलब्धि 2007 टी20 वर्ल्ड कप में युवराज सिंह, 2021 में कीरोन पोलार्ड, 2024 में निकोलस पूरन, दीपेंद्र सिंह ऐरे और रोहित शर्मा के अलावा रिंकू सिंह ने हासिल की थी. मगर अब यह सभी रिकॉर्ड ढेर हो गए हैं.


बात करें मैच की तो डेरियस की बेमिसाल पारी के बदौलत मैच में समोआ ने 174 रन का स्कोर बनाया. इसके जवाब में वनुआतु ने पूरी कोशिश की, लेकिन टीम 9 विकेट पर 164 रन तक ही जा सकी और 10 रन से मैच हार गई.