*तो मैं इस्तीफा दे दूंगा', मनोज जरांगे के आरापों के बाद फडणवीस ने क्यों कहा ऐसा?*
तो मैं इस्तीफा दे दूंगा', मनोज जरांगे के आरापों के बाद फडणवीस ने क्यों कहा ऐसा?*
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे के आरोपों पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि मैं मराठा समुदाय को आरक्षण देने की प्रक्रिया में बाधा डाल रहा हूं तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा। बता दें कि जरांगे ने पिछले साल अगस्त में जालना के अंतरवाली सरती में मराठा आरक्षण कार्यकर्ताओं पर पुलिस लाठीचार्ज के लिए राज्य के गृह मंत्री फडणवीस को जिम्मेदार ठहराया है।
पीटीआई, मुंबई। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे के आरोपों का खंडन किया और कहा कि अगर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे यह दावा करते हैं कि 'मैं मराठा समुदाय को आरक्षण देने की प्रक्रिया में बाधा डाल रहा हूं तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा।' इस बीच फडणवीस ने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा कि उन्हें पता है कि जरांगे का उनसे 'विशेष स्नेह' है।
*मैं अपना इस्तीफा दे दूंगा'*
फडणवीस ने आगे कहा, 'यदि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे यह कहें कि मेरी उपस्थिति मराठा आरक्षण के संबंध में निर्णय लेने में बाधा उत्पन्न करती है, तो मैं अपना इस्तीफा दे दूंगा और राजनीति से हट जाऊंगा।'
फडणवीस ने आगे कहा कि 'हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि मुख्यमंत्री राज्य का मुखिया होता है और सभी निर्णय लेने के लिए जिम्मेदार होता है। नागरिक होने के नाते हम सभी जिम्मेदारियां साझा करते हैं। मराठा समुदाय को लाभ पहुंचाने वाले निर्णय या तो मेरे मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान या सीएम एकनाथ शिंदे के कार्यकाल में लिए गए थे। जानबूझकर इस तरह की कहानी गढ़ना गलत है।'
*जरांगे ने लगाया फडणवीस पर आरोप*
बता दें कि जरांगे ने पिछले साल अगस्त में जालना के अंतरवाली सरती में मराठा आरक्षण कार्यकर्ताओं पर पुलिस लाठीचार्ज के लिए राज्य के गृह मंत्री फडणवीस को जिम्मेदार ठहराया है।