पेरी की मौत का पांच पर आरोप, अमेरिकी अभियोजक बोले- अभिनेता की नशे की लत का उठाया फायदा

पेरी की मौत का पांच पर आरोप, अमेरिकी अभियोजक बोले- अभिनेता की नशे की लत का उठाया फायदा

*पेरी की मौत का पांच पर आरोप, अमेरिकी अभियोजक बोले- अभिनेता की नशे की लत का उठाया फायदा*

54 वर्षीय अभिनेता मैथ्यू पेरी की पिछले साल 28 अक्तूबर को मौत हो गई थी। उनका शव अपने लॉस एंजिल्स स्थित घर के स्वीमिंग पूल में बेजान अवस्था में तैरता मिला था। पेरी की मौत के करीब सात सप्ताह बाद लॉस एंजिल्स काउंटी मेडिकल परीक्षक की रिपोर्ट में खुलासा किया गया था कि नशीली दवाओं और शराब के दुरुपयोग से उनकी मौत हुई थी।

'फ्रेंड्स' में 1994 से 2004 तक चैंडलर बिंग की भूमिका निभाने वाले अभिनेता मैथ्यू पेरी की मौत मामले में अमेरिकी अभियोजकों ने बृहस्पतिवार को दो डॉक्टरों सहित पांच लोगों पर आरोप लगाया है। अमेरिकी अटॉर्नी मार्टिन एस्ट्राडा ने कहा, इन प्रतिवादियों ने खुद को समृद्ध बनाने के लिए अभिनेता पेरी की नशे की लत का फायदा उठाया। ये जानते हुए भी कि वह गलत कर रहे हैं, बावजूद इसके उन्होंने ऐसा किया। उन्होंने बताया कि इन पाचों में दो डॉक्टर और अभिनेता के सहायक शामिल हैं।

54 वर्षीय अभिनेता मैथ्यू पेरी की पिछले साल 28 अक्तूबर को मौत हो गई थी। उनका शव अपने लॉस एंजिल्स स्थित घर के स्वीमिंग पूल में बेजान अवस्था में तैरता मिला था। पेरी की मौत के करीब सात सप्ताह बाद लॉस एंजिल्स काउंटी मेडिकल परीक्षक की रिपोर्ट में खुलासा किया गया था कि नशीली दवाओं और शराब के दुरुपयोग से उनकी मौत हुई थी। टॉक्सिकोलॉजी रिपोर्ट में अभिनेता के शरीर में हेलुसीनोजेनिक के साथ एनेस्थेटिक केटामाइन काफी अधिक मात्रा में पाया गया, जो कि आमतौर पर मॉनिटर किए गए सर्जिकल देखभाल में उपयोग किए जाने वाले सामान्य एनेस्थीसिया से जुड़ा होता है।