साइकिल दौड़ाने के लिए सपा ने बिछाई सियासी बिसात, इस बार रोचक मुकाबला... यह कहता है गणित*

साइकिल दौड़ाने के लिए सपा ने बिछाई सियासी बिसात, इस बार रोचक मुकाबला... यह कहता है गणित*

कुंदरकी विधानसभा उपचुनाव के लिए सभी दलों ने कमर कस ली है। सपा ने इस सीट पर जीत पाने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ अन्य नेताओं को भी सक्रिय कर दिया है। यहां बसपा के वोटरों का भी बड़ा जनाधार है। मुरादाबाद जिले की कुंदरकी विधानसभा उपचुनाव में साइकिल दौड़ाने के लिए सपा ने सियासी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। बसपा के वोटरों को रिझाने के लिए पार्टी नए सिरे से रणनीति बनाने पर मंथन कर रही है

इसके अलावा सपा की नजर भाजपा से नाराज मतदाताओं पर भी रहेगी। वहीं टिकट के लिए सपा से बीस से अधिक दावेदार सामने आ चुके हैं। कुंदरकी विधानसभा सीट पर सपा का दबदबा रहा है। यहां हुए पिछले छह चुनावों में से चार बार सपा ने ही जीत दर्ज की है।इसके अलावा सपा की नजर भाजपा से नाराज मतदाताओं पर भी रहेगी। वहीं टिकट के लिए सपा से बीस से अधिक दावेदार सामने आ चुके हैं। कुंदरकी विधानसभा सीट पर सपा का दबदबा रहा है। यहां हुए पिछले छह चुनावों में से चार बार सपा ने ही जीत दर्ज की है।इसमेंं तीन बार विजयी उम्मीदवार के रूप में हाजी रिजवान रहे हैं। जबकि दो बार बसपा विजयी रही है। उपचुनाव में भी सपा अपने प्रदर्शन को दोहराना चाहती है। इसके लिए प्रदेश नेतृत्व जिले के नेताओं से फीडबैक ले रहा है।

बसपा के उपचुनाव लड़ने के एलान के बाद दलित मतों में सेंध लगाने की रणनीति पर अब नए सिरे से पार्टी मंथन कर रही है। जल्द ही जिले के पदाधिकारियों और विधायकों की लखनऊ में बैठक होनी है।


सपा से टिकट के प्रबल दावेदारों में शामिल पूर्व विधायक हाजी रिजवान ने बसपा में शामिल होने के अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा कि मरते दम तक समाजवादी पार्टी में रहूंगा। हमारे नेता अखिलेश यादव हैं।


लोकसभा चुनाव की तरह उपचुनाव में भी सपा परचम लहराएगी। कुंदरकी सीट को लेकर पार्टी स्तर पर जरूरी तैयारियांं की जा रही हैं। सपा जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव ने बताया कि कुंदरकी उपचुनाव को लेकर जल्द ही लखनऊ में प्रदेश नेतृत्व के साथ बैठक होनी है। इसमें कुंदरकी सीट के सभी दावेदार, सेक्टर और जोन प्रभारियों और अन्य पदाधिकारी शामिल होंगे।