*यूपी असेंबली बायपोल्स : उपचुनाव में सपा और कांग्रेस की सीटों को लेकर फिर फंसा पेंच, दिल्ली दरबार पहुंचा मामला*

*यूपी असेंबली बायपोल्स : उपचुनाव में सपा और कांग्रेस की सीटों को लेकर फिर फंसा पेंच, दिल्ली दरबार पहुंचा मामला*

*~टर्निंग इंडिया*~ 


 *यूपी असेंबली बायपोल्स : उपचुनाव में सपा और कांग्रेस की सीटों को लेकर फिर फंसा पेंच, दिल्ली दरबार पहुंचा मामला*


उत्तर प्रदेश में होने वाले 10 सीटों के उपचुनाव को लेकर एक बार फिर से गठबंधन में पेंच फंसने लगा है। दरअसल यह पेंच फंसा है सीटों के उस बंटवारे को लेकर, जिस पर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस भी अपना-अपना दावा ठोक रही हैं। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने हाल में ही इस उपचुनाव को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया था। इस दौरान चर्चा यही हुई थी कि उसकी दावेदारी उन पांच सीटों पर होगी, जहां एनडीए के प्रत्याशी थे। जबकि चर्चा इस बात की है कि समाजवादी पार्टी कांग्रेस को दो से लेकर चार सीटें ही देने की तैयारी कर रही है। फिलहाल सीटों के इस पेंच को लेकर अब मामला दिल्ली दरबार तक पहुंच चुका है। अनुमान यही लगाया जा रहा है कि जल्द ही इस मामले को सुलझा लिया जाएगा।