*भारतीय हॉकी टीम खिलाड़ी ने जीता 13 ओलम्पिक मेडल ये खिलाड़ी स्पेन के खिलाफ बना गेम चेंजर*
*भारतीय हॉकी टीम खिलाड़ी ने जीता 13 ओलम्पिक मेडल ये खिलाड़ी स्पेन के खिलाफ बना गेम चेंजर*
हॉकी टीम इंडिया ने पेरिस ओलंपिक्स 2024 में शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है. भारत का इस ओलंपिक्स में यह चौथा मेडल रहा.
वहीं भारतीय हॉकी टीम के लिए ओलंपिक्स का यह 13वां मेडल रहा. भारत ने ब्रॉन्ज मेडल के मुकाबले में स्पेन को 2-1 से रौंद दिया. टीम इंडिया की इस जीत के हीरो कप्तान हरमनप्रीत सिंह रहे. उन्होंने दो गोल दागे. हरमनप्रीत ने इससे पहले भी दमदार प्रदर्शन किया है.
स्पेन की हार का कारण हरमनप्रीत सिंह बन गए. मुकाबले का पहला क्वार्टर काफी दिलचस्प रहा. इसमें दोनों ही टीमों ने कड़ी टक्कर दी. लेकिन गोल नहीं हुआ. लेकिन इसके स्पेन ने 18वें मिनट में गोल कर दिया. हालांकि हरमनप्रीत ने स्पेन को ज्यादा देर खुश नहीं रहने दिया. हरमनप्रीत ने 30वें मिनट में गोल दाग दिया. इस तरह दूसरा क्वार्टर खत्म होने पर दोनों ही टीमें 1-1 की बराबरी पर रहीं. लेकिन तीसरे क्वार्टर भारत की ओर से फिर से गोल आया. हरमनप्रीत ने 33वें मिनट में गोल दाग दिया. चौथा क्वार्टर खत्म होने तक लीड भारत के पास ही रही. भारत ने यह मैच 2-1 से जीता.
टीम इंडिया की यह जीत ऐतिहासिक रही. भारत ने 52 सालों के बाद ओलंपिक में लगातार दूसरी बार ब्रॉन्ज जीता है. टीम इंडिया ने 1968 और 1972 में मेडल जीता था. इसके बाद 2020 में भारत ने ब्रॉन्ज जीता और इसी को पेरिस ओलंपिक्स में भी दोहरा दिया. भारत की जीत में गोलकीपर पी.श्रीजेश की भी अहम भूमिका रही.