आखिर यूपी में हार का जिम्मेदार कौन सर्वे में सच सामने आया*

आखिर यूपी में हार का जिम्मेदार कौन सर्वे में सच सामने आया*

*आखिर यूपी में हार का जिम्मेदार कौन सर्वे में सच सामने आया*

नई दिल्ली अबकी बार 400 पार। ये नारा पीएम नरेंद्र मोदी ने देश की संसद से दिया था। लेकिन जनता ने 400 तो दूर 250 पार भी नहीं जाने दिया। और बीजेपी को सबसे बड़ा झटका लगा था यूपी में, क्योंकि बीजेपी की तरफ से यूपी की 80 सीटों पर जीत का दावा किया जा रहा था।

लेकिन जब चुनाव परिणाम सामने आए तो सबसे बड़ी हार उसे यूपी में ही मिली। इसके बाद से बीजेपी के अंदर मंथन चल रहा है कि हार का जिम्मेदार कौन है। चर्चा इस बात की भी शुरू हो गई कि हाईकमान ने हार के लिए योगी आदित्यनाथ को जिम्मेदार माना है। और हाईकमान के इशारे पर केशव प्रसाद मौर्य ने बागी तेवर अपना लिए। संगठन की तरफ से भी योगी पर दबाव बनाया जाने लगा। तो दूसरी तरफ योगी आदित्यनाथ भी विधायकों के साथ बैठक में जुट गए। और इस बात की चर्चा शुरू हो गई कि योगी आदित्यनाथ की कुर्सी बचेगी या जाएगी।

वैसे सवाल सिर्फ योगी का नहीं हैं दूसरे राज्य जहां बीजेपी की सरकार है और चुनाव में उसे हार मिली हैं

इस सबके बीच एक सर्वे सामने आया है। जिसमें यूपी के सीएम की कुर्सी को लेकर लोगों से सवाल किए गए कि क्या योगी के खिलाफ बीजेपी हाईकमान एक्शन ले रहा है। आज इसी मुद्दे पर हम अपनी स्पेशल रिपोर्ट में करेंगे बात

यूपी बीजेपी में जबरदस्त टकराव चल रहा है। नेताओं के बीच तल्खियां सामने आ रही हैं। यूपी के डिप्टी सीएम केशव मौर्य डीजेपी और पुलिस के बड़े अधिकारियों के साथ बैठक करते हैं, जबकि गृह मंत्रालय सीएम योगी के पास है। केशव मौर्य बैठक का फोटो ट्वीट भी करते हैं। लेकिन सीएम योगी का कहीं नाम नहीं होता है डिप्टी सीएम सीएम और डिप्टी सीएम के बीच चल रही तल्खियों के बीच सीवोटर का सर्वे सामने आया है। और इस सर्वे में बीजेपी हाईकमान से लेकर योगी आदित्यनाथ सभी पर सवाल उठाए गए हैं।

 *वोटर के अनुसार यूपी में बीजेपी की हार के लिए जिम्मेदार*

अति आत्मविश्वास - 20.6 प्रतिशत


जमीनी हकीकत की जानकारी नहीं - 14.4 प्रतिशत


गलत उम्मीदवार - 22.2 प्रतिशत


पार्टी कार्यकर्ताओं में असंतोषः 6.8 प्रतिशत


हिंदुत्व राग - 6.0 प्रतिशत

*इसके बाद दूसरा सवाल था कि आखिर हार का जिम्मेदार कौन है। तो इसके जवाब में*

राज्य के नेता - 28.3 प्रतिशत


केंद्रीय नेतृत्व - 21.9 प्रतिशत


पार्टी संगठन- 18.8 प्रतिशत


यानी जनता ने राज्य, केंद्र और पार्टी संगठन सभी को जिम्मेदार माना हैं। तो वहीं अगला सवाल था कि बीजेपी को यूपी में सबसे ज्यादा नुकसान इस चुनाव में किससे हुआ? जवाब में


संविधान बदलने का आरोपः 22.2 प्रतिशत


बेरोजगारी और महंगाई 49.3 प्रतिशत


नेताओं और संगठन में राज्य की कमीः 10.0 प्रतिशत


सरकार के प्रति नाराजगी 4.9 प्रतिशत

वैसे यूपी में बीजेपी नेताओं और सीएम योगी के बीच तनातनी ने ये संकेत दे दिये हैं कि आने वाले समय में यूपी में बड़ा फेरबदल होने वाला है, लेकिन अगर बात सी वोटर्स की करें तो इसमें एक बात तो साफ नजर आ रही है कि पीएम मोदी के दिये गये बयान संविधान को बदल देंगे, मछली, मंगलसूत्र छीन लेंगे, आरक्षण को खत्म कर देंगे और बिना चर्चा के ऐसे उम्मीदवारों को खड़ा कर देना जिनका कभी नाम उम्मीदवारी की रेस में न रहा हो। और लोकसभा चुनाव में आये परिणामों में विफलता का ठीकरा केवल सीएम योगी पर फोड़ देना कहां तक सही है। क्यों कि ये सारे बयान तो पीएम मोदी ने दिए थे और ये चुनाव लोकसभा के लिए थे न की विधानसभा के।

तो हार की जिम्मेदारी सीएम योगी पर फोड़ना अपनी ही पार्टी पर सवाल खड़े करता है कि अगर चुनाव जीतते हैं तो मोदी के चेहरे की बदौलत और अगर हारते हैं तो उसका जिम्मेदार कोई और होगा। आपको क्या लगता है कि यूपी की हार का आखिर कौन है जिम्मेदार सीएम योगी या पीएम मोदी ?