विनेश  से पहले अयोग्य घोषित, ज्योति रेफाइनलपेचेज में, अन्नू रानी बाहर हुईं

विनेश से पहले अयोग्य घोषित, ज्योति रेफाइनलपेचेज में, अन्नू रानी बाहर हुईं

टर्निंग इंडिया 

*विनेश फाइनल से पहले अयोग्य घोषित, ज्योति रेपेचेज में, अन्नू रानी बाहर हुईं*

आज पेरिस ओलंपिक में भारोत्तोलन मीराबाई चानू से पदक दिलाने की आस रहेगी, जबकि एथलीट अविनाश साबले भी पुरुष 3000 मीटर स्टीपलचेज के फाइनल में चुनौती पेश करने उतरेंगे। वहीं, महिला पहलवान विनेश फोगाट 50 किग्रा वर्ग के फाइनल में पहुंच चुकी हैं और उनसे स्वर्ण पदक जीतने की उम्मीद रहेगी।

*स्वप्निल कुशारे चूके*

स्वप्निल कुशारे पेरिस ओलंपिक में पुरुषों की ऊंची कूद के फाइनल में आगे नहीं बढ़ पाए। अपने पहले प्रयास में 2.15 मीटर की छलांग लगाने के बावजूद वे 2.20 मीटर पर तीनों प्रयासों में विफल रहे, जो 2.29 मीटर के क्वालिफिकेशन मानक से कम था। 29 वर्षीय एथलीट क्वालिफिकेशन राउंड के ग्रुप बी में दूसरे स्थान पर रहे।

*मनिका बत्रा भी बाहर*

महिला टेबल टेनिस की टीम स्पर्धा में भारत 0-2 से पिछड़ गया है। मनिका बत्रा विरोधी एनेट कॉफमैन से 11-8, 5-11, 7-11, 5-11 से हार गईं।

अन्नू रानी फाइनल से चूकीं

महिला भाला फेंक स्पर्धा में अन्नू रानी ने अपने तीसरे प्रयास में 53.55 मीटर की दूरी तय की। वह फाइनल में पहुंचने से चूक गईं। वह 55.81 मीटर के अपने सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ ग्रुप ए में 15वें स्थान पर रहीं।

*पीवी सिंधू का बयान*

पीवी सिंधू ने कहा, 'प्रिय विनेश फोगाट, आप हमेशा हमारी नजरों में चैंपियन रहेंगी। मुझे पूरी उम्मीद थी कि आप स्वर्ण पदक जीत सकें। पीडीएससीई में आपके साथ बिताया गया थोड़ा समय मैंने एक ऐसी महिला को देखा जो एक सुपरह्यूमन इच्छाशक्ति के साथ बेहतर बनने के लिए संघर्ष कर रही थी। यह प्रेरणादायक था। मैं हमेशा आपके आपके साथ हूं।'

*प्रधानमंत्री ने दी प्रतिक्रिया*

विनेश फोगाट के अयोग्य घोषित होने पर पीएम मोदी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट कर फोगाट को चैंपियन बताया है। पीएम ने लिखा, "विनेश आप चैंपियनों में चैंपियन हैं! आप भारत का गौरव हैं और हर भारतीय के लिए प्रेरणा हैं। आज की असफलता दुख देती है। काश मैं शब्दों में उस निराशा को व्यक्त कर पाता जो मैं अनुभव कर रहा हूं। साथ ही, मैं जानता हूँ कि आप लचीलेपन की प्रतिमूर्ति हैं। चुनौतियों का सामना करना हमेशा से आपका स्वभाव रहा है। और मजबूत होकर वापस आओ! हम सब आपके लिए प्रार्थना कर रहे हैं।"