अंतर्राष्ट्रीय
*~टर्निंग इंडिया*~
*डोनाल्ड ट्रंप का कमला हैरिस में कौन आगे, नई सर्वे ने चौंकाया; क्या है अमेरिका की जनता का मूड*
इस साल नवंबर में अमेरिका में राष्ट्रपति के लिए चुनाव होने हैं। एक ताजा सर्वेक्षण में कमला हैरिस और डोनाल्ड ट्रम्प के बीच राष्ट्रपति पद की दौड़ में कांटे की टक्कर देखने को मिली है।
हाल ही में वॉल स्ट्रीट जर्नल द्वारा किए गए सर्वेक्षण में पता चला है कि अमेरिका में राष्ट्रपति पद की दौड़ बेहद करीबी हो गई है। सर्वेक्षण के अनुसार, डोनाल्ड ट्रम्प को 49 प्रतिशत वोट मिले हैं, जबकि कमला हैरिस को 47 प्रतिशत वोट प्राप्त हुए हैं। इससे पहले ट्रम्प ने राष्ट्रपति जो बाइडन से छह अंकों की बढ़त बनाई थी, लेकिन अब दौड़ में एक नई गति देखने को मिल रही है।
इस सर्वे में जब अन्य स्वतंत्र और तीसरे पक्ष के उम्मीदवारों को शामिल किया गया, तो कमला हैरिस को 45 प्रतिशत समर्थन मिला, जबकि ट्रम्प को 44 प्रतिशत समर्थन प्राप्त हुआ। रॉबर्ट एफ कैनेडी जूनियर को केवल 4 प्रतिशत उत्तरदाताओं का समर्थन मिला और 5 प्रतिशत ने किसी पर भरोसा नहीं जताया। पिछले सर्वेक्षणों में बाइडन इन बहु-उम्मीदवार परिदृश्यों में ट्रम्प से छह अंकों से पीछे थे