अंतर्राष्ट्रीय

अंतर्राष्ट्रीय

*~टर्निंग इंडिया*~ 


 *भारत को धमकाने के खिलाफ उस सीनेट में एंटी पाकिस्तान बिल पेश, शाहबाद सरकार के हाथ पांव फूले* 


पाकिस्तान ने एक दिन पहले बयान देते हुए कहा था, कि वो अमेरिका के लिए अपने सदाबहार दोस्त चीन की दोस्ती को कुर्बान नहीं कर सकता है और अब अमेरिका में पाकिस्तान का दाना पानी हमेशा के लिए बंद करने की व्यवस्था हो गई है।


अमेरिकी सीनेट में एंटी-पाकिस्तान बिल पेश किया गया है, जिससे शहबाज शरीफ की सरकार के हाथ-पांव फूल गये हैं। इस बिल में कहा गया है, कि पाकिस्तान भारत को धमकाने की कोशिश करता है, इसलिए अमेरिका को पाकिस्तान को हर सिक्योरिटी मदद बंद करनी चाहिए।


भारत को लेकर अमेरिकी सीनेट में एंटी-पाकिस्तान बिल


डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी के सीनेटर मार्को रुबियो ने स्थानीय समय के मुताबिक शुक्रवार को एंटी-पाकिस्तान बिल पेश किया, जिसका मकसद भारत के प्रति पाकिस्तान की धमकियों के लिए उसे दी जाने वाली सुरक्षा सहायता को बंद करना है।