देश

देश

*~टर्निंग इंडिया*~ 

 *4.65 करोड़ वोटो की हेरा फेरी नहीं होती तो केंद्र में आई. एन. डी. आई. ए. की सरकार होती* 


रिपोर्ट का हवाला देते हुए, कांग्रेस ने शनिवार को लोकसभा चुनाव की प्रारंभिक और अंतिम गिनती के बीच लगभग 4.65 करोड़ वोटों की विसंगति का आरोप लगाया, जिसके बारे में उसका दावा है कि अगर ये वोट इंडिया गठबंधन को मिले होते तो संसद में सबसे अधिक सीटें उसकी होतीं।

कांग्रेस का यह दावा 'वोट फॉर डेमोक्रेसी' द्वारा जारी 'रिपोर्ट: लोकसभा चुनाव 2024 का संचालन' नामक रिपोर्ट पर आधारित है। यह रिपोर्ट कई दिनों से सार्वजनिक है लेकिन मुख्यधारा का मीडिया इस पर चुप्पी साधे हुए है। कहीं कोई डिबेट नहीं।

वोट फॉर डेमोक्रेसी की रिपोर्ट में लोकसभा 2024 के चुनावों की निष्पक्षता पर सवाल उठाया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि शुरुआती मतदान के आंकड़ों से लेकर अंतिम मतदान के आंकड़ों तक 4.65 करोड़ वोटों की हेराफेरी से देश के 15 राज्यों में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को 79 सीटें मिलीं। हेरफेर के कारण वोटों की बढ़ोतरी के जरिए महाराष्ट्र में 11 लोकसभा क्षेत्रों को एनडीए ने जीत लिया।