खेल
*टर्निंग इंडिया*
*चीन ने जीता पेरिस ओलंपिक का पहला गोल्ड मेडल*
पेरिस ओलंपिक 2024 की आधिकारिक शुरुआत 26 जुलाई को हुए ओपनिंग सेरेमनी के साथ हो चुकी है. 19 दिनों तक चलने वाले इस खेल के ‘महाकुंभ’ में कुल 32 खेलों में 329 मेडल इवेंट्स खेले जाएंगे.
_चीन ने जीता पहला गोल्ड_
पेरिस ओलंपिक 2024 की मेडल टैली के अनुसार अब तक 5 अलग-अलग देशों ने कुल 6 मेडल जीत लिए हैं. इसका सबसे पहला मेडल कजाकिस्तान ने जीता. यह पदक उसने 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम इवेंट में अपने नाम किया. इस इवेंट में कजाकिस्तान ने जर्मनी को 17-5 के अंतर से हराकर ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया. वहीं पेरिस ओलंपिक 2024 में पहला गोल्ड मेडल चीन के नाम रहा. चीन ने 10 मीटर एयर राइफल के मिक्स्ड टीम इवेंट ये मेडल अपने नाम किया. हुआंग युटिंग और शेंग लिहाओ की जोड़ी ने कोरियाई जोड़ी को हराया. बता दें कि चीन अब तक कुल 2 मेडल जीत चुका और ये दोनों ही गोल्ड हैं. उसने दूसरा गोल्ड महिला डाइविंग की सिंक्रोनाइज्ड 3 मीटर स्प्रिंगबोर्ड इवेंट में हासिल किया.