देश

देश

टर्निंग इंडिया 

भगोड़े अरबपति विजय माल्या पर मार्केट रेगुलेट करने वाली संस्था सेबी ने कड़ा एक्शन लिया है। सेबी ने विजय माल्या पर गलत तरीके से लेन-देन करने की वजह से 3 साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया है।

विजय माल्या पर आरोप है कि उन्होंने विदेशी संस्थाओं और बैंकों के जरिए अवैध तरीके से लेन-देन करके अपने कंपनियों की कीमतों को बढ़ाया है और उससे लाभ कमाया है।

सेबी ने प्रतिबंध लगाने के साथ-साथ विजय माल्या की भारत में शेयरों और म्यूचुअल फंड में हिस्सेदारी को फ्रिज कर दिया है। इसके अलावा अब वो किसी भी लिस्टेड भारतीय कंपनी के डायरेक्टर के तौर पर नहीं जुड़ पाएंगे। सेबी ने इस पर भी रोक लगा दी है।