खेल
जाफना किंग्स ने रविवार, 21 जून को लंका प्रीमियर लीग 2024के फाइनल में गैले मार्वल्स को नौ विकेट से हराया. यह मैच आर.प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में खेला गया. पहले बल्लेबाजी करते हुए, गैले मार्वल्स ने 6 विकेट के नुकशान पर 184 रन बनाए.
गैले की तरफ से भानुका राजपक्षे ने 34 गेंदों में 82 रनों की पारी खेली. अपनी इस पारी में राजपक्षे ने 8 चौके और 6 छक्के जड़े. वहीं जाफना किंग्स की ओर से जेसन बेहरेनडॉर्फ 4 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट चटकाए. जबकि असिथा फर्नांडो ने 3 विकेट झटके. 185 रन के लक्ष्य के जवाब में जाफना किंग्स ने 15.4 ओवर में टारगेट को हासिल कर लिया. रिली रोसोउ ने शतकीय पारी खेली. रोसोउ ने 53 गेंदों में 106 रनों की पारी खेली. इसके अलावा कुसल मेंडिस ने 40 गेंदों में 72 रनों की पारी खेली. इसी के साथ जाफना किंग्स ने चौथी बार लंका प्रीमियर लीग खिताब जीता है.