अंतर्राष्ट्रीय
जो बाइडेन ने अमेरिका राष्ट्रपति चुनाव से अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली है. उन्होंने खुद इस बात का ऐलान किया कि वह अब अमेरिका का राष्ट्रपति चुनाव नहीं लड़ेंगे.
इसके साथ ही, उन्होंने डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी के लिए उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के नाम का समर्थन किया है.
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रविवार को चुनावी रेस से बाहर निकलने का निर्णय व्हाइट हाउस और अपनी पार्टी के सहयोगियों की तरफ से लगातार बनाए जा रहे दबाव के बाद लिया. यह चिंता लगातार जताई जा रही थी कि क्या 81 वर्षीय राष्ट्रपति बाइडेन नवंबर के चुनाव में जीतने में सक्षम होंगे.