देश

देश

भारत के मैदानी और पहाड़ी इलाकों में मॉनसून ने फिर रफ्तार पकड़ ली है। कई राज्यों में भारी बारिश के आसार बन रहे हैं। इस बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कहा कि बंगाल की खाड़ी से एक कम दबाव वाला सिस्टम लोपर नामक तूफान में बदल गया है।

आईएमडी के मुताबिक, यह सिस्टम पिछले छह घंटों में 7 किलोमीटर प्रति घंटे की गति की रफ्तार से पश्चिम-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ा है। मॉनसून की ट्रफ वर्तमान में सक्रिय है और अपनी सामान्य स्थिति के दक्षिण में स्थित है। अगले 2-3 दिनों तक इसके इसी स्थिति में रहने की उम्मीद है। एक और ट्रफ समुद्र तल पर मौजूद है, जो दक्षिण गुजरात से उत्तरी केरल तक फैली हुई है। इसके अलावा एक चक्रवाती परिसंचरण पूर्वोत्तर अरब सागर और सौराष्ट्र क्षेत्र को प्रभावित कर रहा है।

आईएमडी के अनुसार, अगले 5 दिनों के दौरान गोवा, मध्य महाराष्ट्र, तेलंगाना, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तटीय कर्नाटक और विदर्भ में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। इसी दौरान केरल, तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में भी बारी बारिश की संभावना है। वहीं, उत्तर पश्चिम भारत में, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, हरियाणा, च