देश
लक्षद्वीप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा के बाद अब भारत सरकार ने तय किया है कि अगाती और मिनिकॉय आइलैंड्स पर दो नए एयरफील्ड्स बनाए जाएंगे. अगाती पर मौजूद पुराने रनवे को सुधारा जाएगा.
फ्यूचर में मिनिकॉय द्वीप पर नौसैनिक बेस आईएनएस जटायु भी बनाया जाएगा. इस बेस की दूरी मालदीव से 524 किलोमीटर है. इस बेस और रनवे से भारतीय सेना, वायुसेना और नौसेना मालदीव और चीन की हरकतों पर सीधी नजर रख पाएंगे.