अंतर्राष्ट्रीय
यूक्रेन के उत्तर-पूर्वी खारकीव क्षेत्र में रूस के मिसाइल हमलों में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए. गवर्नर ओलेह सिनीहुबोव ने शनिवार को यह जानकारी दी. हालांकि इसी बीच, यूक्रेनी अधिकारियों ने पुष्टि की है कि शुक्रवार को माइकोलाइव शहर पर रूसी हमले के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर चार हो गई. शहर के मेयर अलेक्सेंडर सिएनकेविच ने बताया कि मृतकों में एक बच्चा भी शामिल है.