प्रदेश
किन्नर कल्याण बोर्ड की उपाध्यक्ष (दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री) सोनम चिश्ती ने सरकार में सुनवाई न होने का गंभीर आरोप लगाते हुए अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है। हालांकि, सरकार ने अभी त्यागपत्र को स्वीकार नहीं किया है।
मीडिया से बातचीत में सोनम ने सरकारी अधिकारियों पर मनमानी करने का आरोप लगाया। कहा, प्रश्न उठाने पर अधिकारी धमकी देते हैं। मुख्यमंत्री से शिकायत करते-करते थक गई हूं। सोनम के इन आरोपों के बाद एक बार फिर नेताओं व कार्यकर्ताओं की सुनवाई न होने का मुद्दा गरमा गया है।