राजनीति
एक इंटरव्यू में चिराग पासवान ने राजनीतिक और बॉलीवुड सफर के साथ कंगना रनौत के साथ अपनी दोस्ती पर भी बात की. उन्होंने कहा, 'कंगना इज ए गुड फ्रेंड. बॉलीवुड में और कुछ हो न हो, लेकिन कंगना के साथ एक अच्छी दोस्ती जरूर हो गई. वो एक अच्छी चीज थी. मैं संसद मे उनको ढूंढ रहा था, उनसे मिलने के लिए. पिछले 2-3 साल से मैं बहुत बिजी था इसलिए मेरा कनेक्शन टूट गया था.' उन्होंने आगे कहा कि ज्यादातर टाइम पर वह पॉलिटिकली सही नहीं होती हैं, लेकिन वह जिस तरह बोलती हैं वो बेहद ही उम्दा है. उन्हें सटीक समय पता होता है कि किस बात को कब और कहां बोलना है. भले ही वे बातें पॉलिटकली सही हो या न हो, वह बहस का मुद्दा हो सकता है, लेकिन ये उनकी यूएसपी है. उनकी इसी खूबी को की वजह से हम सह उनको पसंद करते हैं.