अंतर्राष्ट्रीय

अंतर्राष्ट्रीय

सुसाइड को बेहतर बनाने के लिए स्विट्जरलैंड में एक विवादित मशीन का इस्तेमाल किया जाना है, जिसमें लेटते ही इंसान की 10 मिनट में मौत हो जाएगी और उसे तकलीफ भी नहीं होगी. पर अब इस मशीन पर बैन लगाने की मांग हो रही है.

न्यूयॉर्क पोस्ट वेबसाइट के अनुसार स्विट्जरलैंड में एक सुसाइड पॉड का इस्तेमाल किए जाने की बात चल रही है, जिसका नाम है सार्को है, पर उसे "Tesla of euthanasia" बोला जा रहा है. ये उन लोगों के लिए मशीन है, जिन्हें किसी लाइलाज बीमारी के लिए इच्छामृत्यु की चाहत है. 2019 में वेनिस डिजाइन फेस्टिवल में सबसे पहले इस मशीन पर से पर्दा उठा था. ये एक किस्म का 3डी प्रिंटेड कैप्सूल है.