देश
आतंकी जम्मू संभाग को लगातार निशाना बना रहे हैं. इसी बीच पुलिस ने गुरुवार (18 जुलाई) को कहा कि जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के कस्तीगढ़ इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई है.
डोडा में कास्तीगढ़ क्षेत्र के जद्दन बाटा गांव में देर रात करीब 2 बजे तालाशी के दौरान सेना और पुलिस एक टुकड़ी पर गोलाबारी की. अभी तक किसी के घायल या हताहत होने की खबर नहीं है.
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कहा, 'डोडा के कास्तीगढ़ इलाके में मुठभेड़ शुरू हो गई है. अधिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है.'