प्रदेश

प्रदेश

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में गुरुवार को बड़ा रेल हादसा हुआ. दोपहर करीब तीन बजे डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस (15904) के करीब 10 डिब्बे पटरी से उतर गए. ये एक्सप्रेस ट्रेन चंडीगढ़ से डिब्रूगढ़ जा रही थी, तभी यह हादसा हो गया.

हादसा जिले के झिलाही और मोतीगंज रेलवे स्टेशन के तीन किलोमीटर के बीच में हुआ. फिलहाल राहत-बचाव कार्य जारी है. हादसे में चार यात्रियों की मौत हो गई है. वहीं करीब 27 यात्री गंभीर रूप से घायल हैं.