देश

देश

9 जून को जम्मू कश्मीर के रियासी में तीर्थयात्रियों की बस पर अंधाधुंध फायरिंग के बाद से यह साफ हो गया है कि सीमा पार से आतंकी बड़ी संख्या में घुसपैठ की नापाक कोशिश में है।

बीते कुछ दिनों में आतंकियों के खिलाफ सेना का सर्च ऑपरेशन बढ़ा है।

14 जून को सेना ने कुपवाड़ा में मुठभेड़ के दौरान 3 आतंकवादियों को ढेर किया था। यह आतंकी समूह में आकर एलओसी से घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे। इसके अलावा सेना ने अपने सर्च ऑपरेशन के दौरान पिछले एक हफ्ते में 10 से ज्यादा आतंकियों को मार गिराया है।