अंतर्राष्ट्रीय

अंतर्राष्ट्रीय

ओमान के समुद्रीय तट पर मंगलवार देर रात को करीब 117 मीटर लंबा तेल का जहाज जलमग्न हो गया. इस जहाज पर 16 क्री मेंबर सवार थे, जिनमें से 13 भारतीय नागरिक थे और 3 श्रीलंकाई नागरिक.

जहाज के डूबने के बाद ये सभी भी लापता हो गए. इन सभी लापता सदस्यों को खोजने के लिए बचाव अभियान शुरू किया गया है लेकिन अभी तर इनमें से किसी का भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है. बता दें कि इस तेल के टैंकर का नाम प्रैस्टीज फाल्कन था.

इस तेल टैंकर जहाज के ऊपर पूर्वी अफ्रीकाई देश कोमोरोज का झंडा लगा हुआ था. मंगलवार को अचानक ये तेल टैंकर ओमान के प्रमुख बंदरगाह जिसका नाम औद्योगिक दुक्म है उसमें डूब गया. अभी तक डूबे लोगों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है.