देश

देश

जिस लाल चौक में दस लोगों को जमा होने की अनुमति नहीं मिलती थी, वहां आज हजारों की तादाद में शिया समुदाय के लोग जमा हुए, जो 8वें मुहर्रम के मातम जुलूस में शामिल हुए.

जुलूस में कई जगहों पर फिलिस्तीन के झंडे दिखे और इजराइल अमेरिका विरोधी नारे भी लगे. पिछले साल जम्मू कश्मीर सरकार ने 34 साल की पाबंदी के बाद, 8वें मुहर्रम के मातम जुलूस को श्रीनगर में गुरु बाजार से डलगेट तक अपने पारंपरिक मार्ग से गुजरने की अनुमति दी थी.