अंतर्राष्ट्रीय
पाकिस्तान सरकार ने सोमवार को घोषणा की कि वह जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पर देश विरोधी गतिविधियों में संलिप्तता के लिए प्रतिबंध लगाएगी तथा उनके और उनकी पार्टी के 2 वरिष्ठ सहयोगियों के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज करेगी।
सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने यह आश्चर्यजनक घोषणा करते हुए कहा, विदेशी वित्त पोषण मामले, 9 मई के दंगों और सिफर प्रकरण के साथ-साथ अमेरिका में पारित प्रस्ताव को देखते हुए हमारा मानना है कि खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पर प्रतिबंध लगाने के लिए बहुत विश्वसनीय सबूत मौजूद हैं।