अंतर्राष्ट्रीय

अंतर्राष्ट्रीय

पाव भर के परमाणु बम और उसपर पाकिस्तानी सेना के परामक्रम की फर्जी कहानी सुनाने वाले पूर्व मंत्री शेख रशीद ने खुद ही अपने दावों की पोल खोल दी है. ताजा मामला समझने से पहले पांच साल पुराना वो बयान जानना जरूरी है, जब इमरान खान सरकार में गृह मंत्री रहने वाले शेख रशीद ने भारत को गीदड़भभकी दी थी.

अड़ियाला जेल के बाहर मीडिया से रूबरू होते हुए सबसे पहले तो शेख रशीद ने सैन्य प्रतिष्ठानों से आम माफी की अपील की. फिर वो फौज पर बिफरते-बिफरते खुद को जेल भेजने या क्रेन से लटका देने तक की अपील कर बैठे. दरअसल पाकिस्तान के मौजूदा हालात बेहद खराब हैं और वो आर्थिक और राजनीतिक संकट से जूझ रहा है. इसपर रशीद ने कहा कि खराब मईशत (आर्थिक हालातों) से ही देश डूबते हैं.